दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कुख्यात बदमाश आसिफ मंसूरी उर्फ शिब्बू खान, जो एक महीने से हत्या के मामले में फरार था, पुलिस की घेराबंदी से बचने के चक्कर में मदन महल की पहाड़ी से कूद गया। इस घटना में उसके दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
शिब्बू खान 1 नवंबर को गढ़ा निवासी दिनेश झारिया की हत्या का मुख्य आरोपी है। हत्या के बाद से वह लगातार फरारी काट रहा था। गढ़ा थाना पुलिस ने उसके सभी साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन शिब्बू पुलिस की पकड़ से बचा हुआ था।
![]() |
दोनों हाथ जोड़कर पुलिस से बोला-गलती हो गई थी |
शिब्बू खान के खिलाफ हत्या, लूट और मारपीट जैसे कई संगीन अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की है। फिलहाल पुलिस उसके अन्य ठिकानों की भी जांच कर रही है।