Jabalpur News: आईपीएपी अध्यक्ष ने महंगाई और भ्रष्टाचार पर निशाना साधा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी (आईपीएपी) के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम तिवारी ने आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मध्यप्रदेश और देश में चल रहे अखण्ड भ्रष्टाचार और लूट पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने जनता की सेवा का दावा करते हुए सत्ता हासिल की, लेकिन आज यह पार्टी जनता को हर मोड़ पर लूटने में लगी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के माध्यम से गरीब परिवारों से लाखों रुपये लूटे गए हैं, जिसके कारण 1 लाख से अधिक बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया। इसके अलावा, प्राइवेट स्कूलों में भी अवैध रूप से फीस वसूली की जा रही है, जो अभिभावकों के साथ घोर अन्याय है। 

डॉ. पुरुषोत्तम तिवारी ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश के निजी अस्पतालों में इलाज इतना महंगा हो गया है कि  की लागत इतनी बढ़ गई है कि आम आदमी इन अस्पतालों में इलाज कराने में सक्षम नहीं है। इस अवसर पर एडवोकेट पन्नालाल त्रिपाठी, लीलाधर झारिया , धारा शर्मा, नरेश तिवारी, राजकुमार बक्शी, सर्वेश्वर कुमार शर्मा, मीनू बानो , संजय कोठिया, पूनम रजक,  धर्मेन्द्र वर्मा,  नरेन्द्र केन ओ.पी. बिल्यरिया आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post