दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मौसम एकदम साफ है आसमान पर धूप खिली हुई है। पारे में जबर्दस्त उछाल आया। गुरुवार को ऐसा एहसास हुआ, जैसे गर्मी का मौसम आ गया हो। पारा औसत से 5 डिग्री ऊपर चला गया। पश्चिमी विक्षोप की वजह से पारे में उछाल आई। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि पश्चिमी विक्षोप की वजह से बूंदाबांदी के आसार बन रहे, उसके बाद ठंड का हल्का दौर आएगा|
गुरुवार को अचानक पारे में उछाल आई। दिन का तापमान और रात का तापमान औसत से ऊपर चला गया। जिससे दिन में गर्मी का एहसास हुआ। रात में मौसम सामान्य रहा। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले २४ घण्टों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 12.08 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
हवा में नमी प्रात:काल 90 प्रतिशत और सायंकाल 40 प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह 6.50 मिनिट पर और सूर्यास्त शाम 5.56 पर हुआ। उत्तर पश्चिमी हवाएं 6 से 7 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। गत वर्ष आज के दिन का अधिकतम तापमान 26.03 और न्यूनतम तापमान 13.01 डिग्री दर्ज किया गया था।