Jabalpur news: बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में अस्थाई एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा  अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में दोनों दिशाओं में अस्थाई तौर पर शयनयान श्रेणी के एक अतिरिक्त कोच तुरंत प्रभाव से लगाने का निर्णय लिया गया है। शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस के प्रारंभिक स्टेशन बिलासपुर स्टेशन से 1 जनवरी  से 31जनवरी तक तथा गाड़ी संख्या 18248 रीवा–बिलासपुर एक्सप्रेस के प्रारंभिक स्टेशन रीवा स्टेशन से  2 जनवरी से 01फरवरी तक गंतव्य के लिए लगाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post