Jabalpur News: घर की छत में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की गोली मारकर हत्या

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। साल 2025 के पहले दिन जब पूरा शहर नए साल का जश्न मना रहा था, तभी मोहरिया इलाके से हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय समीर अंसारी, जो संजय गांधी वार्ड में राजा बाबू कुटि के पास रहता था, अपने घर की छत पर जन्मदिन मना रहा था। रात करीब 11:45 बजे, पुरानी रंजिश के चलते सैफू और आरिफ नाम के युवकों ने समीर को गोली मार दी। गोली समीर के छाती और पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और समीर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही समीर ने दम तोड़ दिया।

मौका-ए-वारदात पर हनुमानताल और अधारताल थाने की पुलिस टीम पहुंची। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post