Jabalpur News: संजीवनी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। संजीवनी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ तीन युवकों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में संजीवनी नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजा बेन अपने साथियों के साथ तलवार लेकर अपराध करने की फिराक में ग्राम परसवाड़ा की ओर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

1. राजा बेन उर्फ बबलू बेन (18 वर्ष) – निवासी अंधुआ तलैया मोहल्ला, धनवंतरी नगर

2. पवन वंशकार (18 वर्ष) – निवासी अंधुआ तलैया, संजीवनी नगर

3. सागर उर्फ जाना बसोर (22 वर्ष) – निवासी अंधुआ, संजीवनी नगर

इनके पास से दो तलवारें और एक बकानुमा चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका ग्राम परसवाड़ा के यशवंत से विवाद चल रहा था।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post