MP News: 10 IPS समेत 137 पुलिस अफसरों के तबादले, जबलपुर में भी बड़ा फेरबदल; देखें सूची

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) भोपाल। मध्यप्रदेश गृह विभाग ने रविवार रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 IPS और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों समेत कुल 137 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 IPS अधिकारी शामिल हैं। वहीं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में उप पुलिस अधीक्षक, SDOP, नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त और सहायक सेनानी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

जबलपुर को लेकर ये बड़े बदलाव

जबलपुर में भी कई अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

शुभम सिंह ठाकुर, सहायक पुलिस अधीक्षक जबलपुर → SDOP गाडरवारा, नरसिंहपुर

उमेश कुमार तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक नरसिंहपुर → उप पुलिस अधीक्षक अपराध, जबलपुर

भगत सिंह गोठरिया, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जबलपुर → सहायक सेनानी, माननीय उच्च न्यायालय सुरक्षा, जबलपुर

मेहन्ती मरावी, सहायक सेनानी 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर → SDOP सिहोरा, जबलपुर

आशुतोष द्विवेदी, उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल → SDOP पाटन, जबलपुर

उदयभान बागरी, नगर पुलिस अधीक्षक जबलपुर → उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, रीवा

निकिता सिंह, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा नीमच → उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जबलपुर

आदित्य राज सिंह ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ़, भोपाल → उप पुलिस अधीक्षक अपराध, जबलपुर

आकांक्षा उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जबलपुर → SDOP परासिया, छिंदवाड़ा

लोकेश डाबर, SDOP पाटन जबलपुर → SDOP भैंसदेही, बैतूल

लक्ष्मी यादव, उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल → विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त, जबलपुर

लवली सोनी, उप पुलिस अधीक्षक PTS उमरिया → उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जबलपुर

जबलपुर के दो महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में शशांक सिंह गुर्जर के लिए भी महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। उन्हें पहले नगर पुलिस अधीक्षक धार बनाया गया था। अब शासनादेश में संशोधन करते हुए उन्हें नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर, जबलपुर पदस्थ किया गया है।

वहीं उमेश कुमार तिवारी को उप पुलिस अधीक्षक अपराध, जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

10 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना

मनीष भारद्वाज को साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल से ACP कोतवाली, नगरीय इंदौर, आलोक कुमार वर्मा को देवास से CSP रीवा, वैभव प्रिया को रतलाम से SDOP नेपानगर, शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर से SDOP गाडरवारा और मनोज कुमार को ग्वालियर से ACP एमपी नगर, नगरीय भोपाल भेजा गया है।

इसके अलावा लेखराज मीना को SDOP सैलाना, काजल सिंह को SDOP खुरई, राजीव अग्रवाल को SDOP कुक्षी, दीपांशु को SDOP मनावर और अमित कुमार को SDOP सिंगरौली की जिम्मेदारी दी गई है।

127 DSP स्तर के अधिकारियों का भी तबादला

राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से मैदानी पदों पर भेजा गया है, जबकि विभिन्न जिलों के SDOP, CSP और ACP स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सूची में प्रशिक्षु DSP और कार्यवाहक DSP भी शामिल हैं।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार अवर सचिव, गृह विभाग अन्नू भलावी के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

देखें सूची







Post a Comment

Previous Post Next Post