दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के राजगढ़ चौराहे पर रविवार शाम एक व्यक्ति के साथ दंपती द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दंपती एक व्यक्ति को लात-घूंसों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला ने व्यक्ति पर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए आरोप और मारपीट की पूरी घटना की पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस वायरल वीडियो और घटनाक्रम की जानकारी के आधार पर अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
Tags
madhya pradesh
