Jabalpur News: तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने दो महिलाओं को मारी टक्कर

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे लोडिंग वाहन ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय नामदेव (40) निवासी शारदा मोहल्ला, हनुमानताल, अपनी मां जानकी नामदेव और परिचित अरफाना बी को आयुर्वेदिक उपचार के लिए गांधीग्राम बुढागर ले गया था। इलाज के बाद शाम करीब 5:10 बजे वे घर लौटने के लिए एनएच-30 पर सतना ढाबा के पास बस का इंतजार कर रहे थे। जब बस नहीं आई, तो वे पैदल जबलपुर की ओर बढ़ने लगे।

इसी दौरान, पीछे से आ रही लोडिंग पिकअप (MP 30 LA 0775) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए जानकी नामदेव और अरफाना बी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों को गंभीर चोटें आईं। अजय नामदेव ने तत्काल घायलों को जबलपुर के सनराइज अस्पताल में भर्ती कराया।

पनागर थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post