वृष राशि के लिए आज का दिन जिम्मेदारीपूर्वक काम करने का है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, कोई रुका हुआ लेनदेन सुलझ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है इसलिए सेहत का ध्यान रखें। कोई काम भाग्य के भरोसे न छोड़ें।
मिथुन राशि के जातकों को आज लाभ की संभावना है। पुराने लेनदेन निपट सकते हैं, और घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। परिजनों की याद सताएगी और बच्चों के साथ समय बिताकर मन हल्का होगा। राजनीति से जुड़े लोग सावधान रहें, विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।
कर्क राशि के लिए दिन संयम और विवेक से चलने का है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। व्यापार में इनकम बढ़ सकती है और लंबी दूरी की यात्रा भी संभव है। माता-पिता का आशीर्वाद रुके काम पूरे करवा सकता है। नई शुरुआत के लिए समय शुभ है, उच्च शिक्षा के मार्ग भी खुलेंगे।
सिंह राशि के जातकों को आज संपत्ति लाभ के संकेत मिल रहे हैं। सरकारी योजनाओं में निवेश लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी। कोई व्यावसायिक यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई निर्णय सोच-समझकर ही लें। वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकता है।
कन्या राशि के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अच्छा है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। घर में किसी मेहमान का आगमन होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना चाहिए। दोस्तों का सहयोग मिलेगा पर दूसरों के मामलों में दखल न दें।
तुला राशि के जातकों के लिए आज लाभकारी दिन रहेगा। व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी और मानसिक चिंता कम होगी। भूमि-संपत्ति से जुड़ा मामला सुलझेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। संतान से जुड़ा कोई वादा निभाना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है। कोई कानूनी मामला उलझ सकता है, सलाह लेना जरूरी है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
धनु राशि के जातकों को आज पुराने रुके काम पूरे करने का मौका मिलेगा। तकनीकी समस्या परेशान कर सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका है। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ कार्यक्षेत्र का संतुलन बनाना होगा।
मकर राशि के लिए आज का दिन संपन्नता लेकर आएगा। भाई-बहनों और माता-पिता का साथ मिलेगा। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। नई शुरुआत की योजना बन सकती है। संतान से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी नए वाहन के लिए लोन लेने की संभावना है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। परिवार में चली आ रही अनबन सुलझ सकती है। आप अपने कार्यों में बदलाव की योजना बना सकते हैं। व्यापार में समझदारी से फैसले लें और किसी विरोधी की बातों में न आएं। विवाह योग्य जातकों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
मीन राशि के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। यदि किसी बात की चिंता है तो पिताजी से चर्चा करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।