मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। व्यवसाय में आप पार्टनरशिप के बारे में विचार कर सकते हैं, लेकिन निवेश करते समय विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें, विशेषकर यदि आप शेयर मार्केट से जुड़े हैं। कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। अधूरे काम को लेकर मन परेशान रहेगा और लेनदेन में सतर्कता बरतनी होगी।
वृष राशि : आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी और व्यवसाय में नए लोगों से जुड़ाव लाभदायक रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा। ऑफिस में बॉस से बातचीत सोच-समझकर करें। कार्यों में लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें और किसी को उधार देने से बचें।
मिथुन राशि : कारोबार के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है और संतान की उलझनों को समझने की जरूरत होगी। यदि किसी कार्य को लेकर तनाव में थे तो वह अब पूर्ण हो सकता है। ननिहाल पक्ष से मेल-मुलाकात संभव है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें और जिम्मेदारियों से पीछे न हटें।
कर्क राशि : आज मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी काम को लेकर अगर संशय है तो उसमें आगे बढ़ने से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश व्यापार करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। अजनबी पर भरोसा न करें। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन घबराएं नहीं।
सिंह राशि : आज कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। घर में अतिथि का आगमन होगा और प्रियजनों संग कहीं घूमने जा सकते हैं। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे और आप नए घर की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। व्यापार योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रखें और दूसरों पर कार्यों के लिए निर्भर न रहें।
कन्या राशि : आज का दिन बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिलेगा और परिवार में विवाह से संबंधित अड़चन दूर हो सकती है। धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे और इनकम के नए स्रोतों पर ध्यान देंगे। दूर रहने वाले किसी परिजन से दुखद समाचार मिल सकता है। ऑफिस में पुरानी गलती के लिए डांट मिल सकती है, इसलिए सावधान रहें, विशेषकर महिला मित्रों के साथ।
तुला राशि : आज जोश और उत्साह के साथ कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। पारिवारिक मामलों और संतान की संगति को लेकर सजग रहें। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है।
वृश्चिक राशि : रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें। आर्थिक मामलों में अजनबी पर भरोसा करना हानिकर हो सकता है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर विवाद संभव है।
धनु राशि : आज का दिन आनंददायक रहेगा। धैर्य और साहस से कार्य करें। पारिवारिक रिश्तों में सुधार की कोशिश करें, हालांकि मां किसी बात पर नाराज हो सकती हैं। राजनीति में सक्रिय लोगों को सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में की गई गलती को न दोहराएं और आसपास के लोगों से संभलकर बातचीत करें।
मकर राशि : मौज-मस्ती और रचनात्मकता से भरा दिन रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। सहयोगियों से बातचीत सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें।
कुंभ राशि : आय में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि मिलेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ संभव है। परिवार के साथ किसी मनपसंद यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही भारी पड़ सकती है। पुरानी गलती से सबक लेने की जरूरत है।
मीन राशि : आज बुद्धि और विवेक से निर्णय लेना आवश्यक रहेगा। लक्ष्य को पकड़ कर आगे बढ़ें। मित्र से कार्य संबंधी सलाह मिलेगी। कठिन परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर बात करें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलने से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझाएं।
Tags
astrology