Jabalpur News: नेहरू जी की 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, जीतू पटवारी नहीं हुए शामिल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को जबलपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर निगम के सामने स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसजनों ने उन्हें याद किया।

इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया प्रमुख रूप से शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ “नेहरू जी अमर रहें” के नारे लगाए और कहा कि नेहरू जी भारत के आधुनिक विकास और आजादी की लड़ाई के महानायक रहे हैं। उनका मार्गदर्शन आज भी प्रासंगिक है और कांग्रेसजन उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी शामिल होना था, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वे जबलपुर नहीं पहुंच सके। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया, पूर्व विधायक संजय यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post