दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कस्तूरबा गांधी वार्ड के आगा चौक स्थित पार्षद कार्यालय में आज एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के 500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में डॉक्टर हर्ष रेड्डी, डॉक्टर स्पर्श नायक और डॉक्टर त्रिशा नायक ने मरीजों की जांच कर नि:शुल्क उपचार व परामर्श प्रदान किया। आम जनता को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का यह प्रयास स्थानीय लोगों के लिए काफी उपयोगी रहा।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद संतोष दुबे पंडा और पूर्व पार्षद सविता दुबे ने कहा हमारा प्रयास है कि वार्ड के हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। ऐसे शिविर भविष्य में भी निरंतर लगाए जाएंगे ताकि ज़रूरतमंदों को लाभ मिल सके।
शिविर में अभिषेक बिसेन, अंजना जायसवाल, शरिया अंसारी, प्रिय केवट, आशीष वर्मा और ऋतुराज दुबे का योगदान उल्लेखनीय रहा।
Tags
jabalpur