IPL 2025: गुजरात टॉप पर, मुंबई की स्थिति कमजोर, आज चेन्नई फेर सकती है कोलकाता की उम्मीदों पर पानी

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में मंगलवार को गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में गुजरात को 19 ओवर में 147 रन का टारगेट मिला, जिसे टीम ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ GT के 16 पॉइंट्स हो गए हैं और बेहतर नेट रन रेट के कारण वह पहले स्थान पर पहुंच गई है।

मुंबई को झटका, प्लेऑफ की राह कठिन

मुंबई इंडियंस के लिए यह हार बड़ा झटका रही। टीम 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंकों पर है और चौथे स्थान पर खिसक गई है। अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए MI को अपने दोनों बचे मैच जीतने ही होंगे, जो कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैं।

आज का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच है। कोलकाता के 11 मैचों में 11 पॉइंट्स हैं। अगर KKR आज चेन्नई को हरा देती है तो वह पांचवें स्थान पर आ सकती है, लेकिन अगर हार गई तो प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगेगा। चेन्नई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर है, पर अब उसकी जीत दूसरों का समीकरण बिगाड़ सकती है।

सूर्यकुमार यादव के नाम ऑरेंज कैप

मुंबई के सूर्यकुमार यादव 510 रनों के साथ टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर बन गए हैं और उनके सिर ऑरेंज कैप है। उनके पीछे गुजरात के साई सुदर्शन (509 रन) और विराट कोहली (505 रन) हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप होल्डर

गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा 20 विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। उनके बाद हेजलवुड (18 विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (17 विकेट) का नाम आता है।

निकोलस पूरन अब भी सिक्स के किंग

लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन 34 छक्कों के साथ टॉप सिक्स हिटर हैं। उनके बाद पंजाब के श्रेयस अय्यर (27 सिक्स) और रियान पराग व सूर्या (26-26 सिक्स) हैं।

अब हर मैच बनेगा नॉकआउट जैसा, हर रन और हर विकेट पर होगी नजर!

क्या कोलकाता चेन्नई को हरा पाएगी? क्या मुंबई वापसी करेगी? और क्या गुजरात फाइनल की ओर पहला कदम मजबूती से रखेगी? जवाब अगले कुछ मुकाबलों में मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post