सागर (मध्यप्रदेश)। लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर जिले में पदस्थ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संतोष कुमार जैन को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह एक व्यापारी से दुकान के लाइसेंस रिन्युअल और मकका की सैंपल रिपोर्ट पक्ष में देने के एवज में यह राशि मांग रहे थे। हैरानी की बात यह है कि आरोपी अधिकारी महज दो दिन बाद सेवा निवृत्त होने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, फरियादी सुनील कुमार जैन, तिलकगंज स्थित "शुभहाल कृषि सेवा केंद्र" संचालित करते हैं। उन्होंने अपनी दुकान के लाइसेंस के नवीनीकरण और मक्का सैंपल की रिपोर्ट के लिए संबंधित अधिकारी से संपर्क किया था। आरोप है कि संतोष जैन ने दोनों कामों के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
फरियादी ने 27 जून को पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। इसके बाद उन्होंने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि होने पर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को शेष राशि लेते ही धरदबोचा।
जैसे ही संतोष कुमार जैन ने रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।