वृष राशि: आज का दिन रणनीतिक सोच और सावधानी से निर्णय लेने का है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक दृष्टिकोण और दूरदर्शिता से आपको अच्छी उपलब्धियाँ मिल सकती हैं। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए परिश्रम की आवश्यकता होगी, साथ ही उन्हें किसी अन्य शहर या संस्थान से शिक्षा का प्रस्ताव भी मिल सकता है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। मानसिक अस्थिरता के कारण मन विचलित रह सकता है।
मिथुन राशि: आज आप अत्यधिक व्यस्तता का अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना बन सकती है। व्यापारियों को अपने कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञ सलाह की आवश्यकता पड़ेगी, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होगी। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन कुछ अनचाहे खर्चे भी सामने आएंगे जो करना मजबूरी होगा। किसी ऑफिसियल यात्रा की संभावना बन रही है।
कर्क राशि: आज लेनदेन से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। यदि कोई पुरानी समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो उसमें राहत मिल सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपकी योजनाओं में अड़चन डाल सकते हैं। शौक और विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। यदि दांपत्य जीवन में तनाव है, तो आज का दिन रिश्तों को सुलझाने का है। पारिवारिक मामलों को बाहर ले जाने से बेहतर है कि घर में ही सुलझाया जाए।
सिंह राशि: आज दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। भाई-बहनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। किसी भी कार्य को करने से पहले पूरी योजना बनाएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से मेल-मिलाप के समय पुराने विवादों को टालें, वरना बेवजह तनाव बढ़ेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आप मौज-मस्ती का आनंद लेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ रहेगा।
कन्या राशि: आज दिन सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि संतान ने किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है तो घर में उत्सव का माहौल बन सकता है। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने सपनों की दिशा में कदम बढ़ा पाएंगे।
तुला राशि: आज आपके जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। प्रेमी-प्रेमिका के बीच अच्छा समय बीतेगा और आपसी समझ बेहतर होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वापस पाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, परंतु आपके अन्य कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से विशेष स्थान प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और प्रतियोगिताओं में भाग्य साथ देगा। आप अपने अनुभवों से किसी को मार्गदर्शन दे सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। नौकरी में तबादले की संभावना बन रही है। हालांकि सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। विरोधियों को आप अपनी कुशल रणनीति से मात देंगे। व्यापार में योजनाओं में किया गया बदलाव आर्थिक रूप से लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार में किसी सदस्य से कोई प्यारा तोहफा मिलने की संभावना है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। आर्थिक मामलों में उधारी से बचना ही उचित रहेगा।
मकर राशि: आज आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आप अपने धन को लेकर कोई निर्णय लेंगे, जो दीर्घकालीन लाभ देगा। कोई नया कार्य आरंभ करने की योजना बनेगी। व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन उसका परिणाम सकारात्मक रहेगा। भविष्य से संबंधित किसी निर्णय को सोच-समझकर लेना जरूरी होगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को काम का बोझ अधिक रह सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सफलता की कुंजी बनेगा।
कुंभ राशि: आज का दिन मानसिक और भावनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। आपको मन में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु छोटे-छोटे मामलों में गुस्सा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ सामंजस्यपूर्ण संबंध बने रहेंगे। ससुराल पक्ष से किसी से मेल-जोल हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए कोई शुभ सूचना मिल सकती है। प्रेम जीवन भी सुदृढ़ रहेगा और रिश्तों में मिठास आएगी।
मीन राशि: आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यापार में किसी बड़े नुकसान की आशंका है, अतः किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें। नौकरी में विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, जिससे बॉस के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। माता जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी और खर्चे अधिक हो सकते हैं। कोई पुराना फंसा हुआ धन प्राप्त होने से राहत मिलेगी।