वृष राशि: आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचें। परिवार के मामलों में सलाह-मशविरा करके ही कोई कदम उठाएं। पुरानी कोई गलती उजागर हो सकती है, इसलिए सचेत रहें और वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। शुभ रंग- पीला।
मिथुन राशि: दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। घर में मांगलिक आयोजन के संकेत हैं, लेकिन कुछ पारिवारिक उलझनों से मन विचलित हो सकता है। संतान से किया वादा निभाने की कोशिश करेंगे। व्यापार में साझेदारी से बचें और गोपनीय बातें साझा करने से परहेज करें। शुभ रंग- लाल।
कर्क राशि: सुख-शांति का अनुभव होगा। किसी मनोकामना की पूर्ति हो सकती है। धार्मिक आयोजन का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें और किसी अजनबी की बातों में न आएं। विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखने वालों को अवसर मिल सकता है। शुभ रंग- नीला।
सिंह राशि: दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी में धोखा मिलने की आशंका है, सावधानी रखें। शिक्षा में विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की पहचान मजबूत होगी। शुभ रंग- सफेद।
कन्या राशि: आपके मेहनती स्वभाव को दिन भर बल मिलेगा, लेकिन ध्यान भटक सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और पारिवारिक तालमेल बनाए रखें। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। पुरानी स्वास्थ्य समस्या में सुधार होगा, लेकिन कार्य के प्रति लापरवाही न बरतें। शुभ रंग- लाल।
तुला राशि: सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से कोई बात छुपाना भारी पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। संपत्ति से जुड़े मामले में सावधानी बरतें। नए प्रयोग सफल होंगे और भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। शुभ रंग- पीला।
वृश्चिक राशि: नई तरक्की के रास्ते खुलेंगे, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। घर की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। यदि पैसों से जुड़ा कोई विवाद था, तो उसका समाधान होगा। शुभ रंग- गुलाबी।
धनु राशि: अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है। कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, सतर्क रहें। राजनीति में नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। किसी मित्र से सलाह लेने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है और काम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगेगी। शुभ रंग- नारंगी।
मकर राशि: उलझनों भरा दिन रहेगा। काम पूरे न होने से मन खिन्न रहेगा और परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की गलतियों को क्षमा करने का बड़प्पन दिखाएं। व्यापार में बदलाव सोच-समझकर करें। शुभ रंग- सफेद।
कुंभ राशि: रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। नए घर की खरीददारी की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उसे सफलता से निभाएंगे। शुभ रंग- पीला।
मीन राशि: काम का दबाव बना रहेगा, पर मेहनत का फल भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई रुका हुआ कार्य माता-पिता के आशीर्वाद से पूरा हो सकता है। संतान के करियर से संबंधित चर्चा हो सकती है। मनमानी करने से बचें और लक्ष्य पर केंद्रित रहें। शुभ रंग- हरा।