वृष राशि के जातकों की कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं लेकिन कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवाद से बचें। छोटों की गलतियों को नजरअंदाज करें। संतान की सेहत थोड़ी चिंतित कर सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विरोधियों से सतर्क रहना होगा। परिवार के साथ बिताया समय मधुर स्मृतियों को ताजा करेगा। शुभ रंग- सफेद।
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सतर्कता मांग रहा है। मन में असमंजस की स्थिति रह सकती है, लेकिन करियर के नए रास्ते खुलेंगे। वरिष्ठों की बातों को गंभीरता से लें। घर में कोई नई चीज़ आ सकती है। ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। शुभ रंग- नारंगी।
कर्क राशि के लिए चिंताओं से राहत का दिन रहेगा। पुराने कर्ज चुकाने का प्रयास करेंगे। साझेदारी में काम की शुरुआत हो सकती है। मां की सेहत पर ध्यान दें। संतान खेलकूद में रुचि दिखा सकती है। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक विवादों में संयम आवश्यक है। शुभ रंग- लाल।
सिंह राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। फिजूलखर्ची से बचें, नहीं तो बजट गड़बड़ा सकता है। कार्यस्थल पर बॉस की बातों पर ध्यान दें। विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। पारिवारिक संबंधों में संवेदनशीलता आवश्यक है। सेहत में सुधार के संकेत हैं। शुभ रंग- नीला।
कन्या राशि के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ है। लंबित बिजनेस डील पूरी हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर जल्दबाजी न करें। शेयर मार्केट में निवेश से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी को नौकरी का अवसर मिल सकता है। कार्यों में मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। शुभ रंग- सफेद।
तुला राशि को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई पुराना कार्य पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। नए और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। संतान की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नवविवाहितों के जीवन में खुशखबरी मिल सकती है। अफवाहों और सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें। घर-प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन सकता है। शुभ रंग- हरा।
वृश्चिक राशि का राशिफल आज उपलब्ध नहीं है। कृपया कुछ देर बाद पुनः देखें।
धनु राशि के लिए दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की करियर से जुड़ी चिंता दूर होगी। व्यापार में अचानक यात्रा का योग है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान से किया वादा निभाना पड़ेगा। कुछ कार्यों में देरी से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। शुभ रंग- नारंगी।
मकर राशि के लिए दिन आय के नए स्रोत खोलने वाला होगा। पुराना केस सुलझ सकता है। लेनदेन में सतर्कता आवश्यक है, धन फंस सकता है। ससुराल पक्ष से मेलजोल होगा लेकिन पुराने विवाद न छेड़ें। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। शुभ रंग- पीला।
कुंभ राशि के लिए दिन सुखद रहेगा। धार्मिक व परोपकार के कार्यों में भागीदारी करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल हो सकती है, लेकिन दस्तावेजों की जांच जरूरी है। कार्यभार अधिक रहेगा। निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। जीवनसाथी से भावनात्मक बातचीत हो सकती है। शुभ रंग- हरा।
मीन राशि वालों को व्यापार में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। प्रॉपर्टी विवाद सुलझेगा। किसी जरूरी काम के लिए दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। मन में संतोष और शांति का भाव रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। शुभ रंग- लाल।