दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। संस्कारधानी के खमरिया थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस सामने आया है। आरोपियों ने पहले तो रास्ते में कार रुकवाकर चार युवकों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया, फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही डायल-112 पर कॉल कर दिया। जब सूचना पर एक आरक्षक मौके पर पहुंचा, तो भीड़ ने उसे घेरकर उसके साथ झूमाझटकी की, जिससे उसकी वर्दी फट गई और नेम प्लेट भी टूट गई।
रास्ते में कार रोककर डंडों से किया हमला
जानकारी के अनुसार, नारायण धाम निवासी आशीष कुशवाहा अपने भाई अंशुल और दोस्तों सुखदेव तिवारी व शेख अनस के साथ कार (MP 20 ZP 8111) से आमाखोह की ओर से लौट रहे थे। सगनहाई के पास आरोपी सत्यम यादव ने उनकी कार रुकवाई और शेख अनस को बाहर खींचकर डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए आशीष, अंशुल और सुखदेव पर भी सत्यम के साथी बल्ली उर्फ नरेश यादव, सुरेश, सुन्द्रम, राहुल, राज कुशवाहा, आदित्य विश्वकर्मा, साहिल साहू और शिवम यादव सहित अन्य लोगों ने हमला कर दिया।
घर तक पीछा कर पत्थरों से तोड़े शीशे
युवक किसी तरह अपनी कार निकालकर भागे, लेकिन आरोपी उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए। वहां परिजनों के विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पत्थरों से कार के पीछे और साइड के शीशे तोड़ दिए। इस हमले में चारों युवकों को चोटें आई हैं।
डायल-112 बुलाकर आरक्षक को घेरा, वर्दी फाड़ी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने खुद ही डायल-112 पर चोरी की झूठी सूचना दी। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आरक्षक नरेश कुमार शेंडे अकेले ही मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी को अकेला देखकर करीब 25 से 30 लोगों की भीड़ भड़क गई और कहने लगी कि पूरा स्टाफ क्यों नहीं आया। इसके बाद भीड़ ने आरक्षक को घेरकर झूमाझटकी शुरू कर दी, जिसमें आरक्षक की वर्दी फट गई और नेम प्लेट टूट गई।
सुरक्षा की गुहार लगाने वाले आरक्षक पर ही गिरी गाज
घटना के अगले दिन पीड़ित आरक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों को आपबीती सुनाते हुए अपनी सुरक्षा का हवाला दिया और दूसरे थाने में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया। हालांकि, विभाग ने आरक्षक का ट्रांसफर करने के बजाय उसे विभागीय जांच के तहत लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ ने बताया कि पूरा मामला जांच का विषय है। विभागीय जांच के तहत आरक्षक को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस अब मारपीट, तोड़फोड़ और आरक्षक के साथ हुई बदसलूकी के पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags
jabalpur