Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। संयम के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। मनमानी और बेवजह का क्रोध नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, सेहत में सुधार रहेगा और अटके कार्य पूरे होने की संभावना है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना जरूरी है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। शुभ रंग- लाल।

वृष राशि के जातकों को लाभ और आनंद के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी संग समय बिताने और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का योग है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई निर्णय सोच-समझकर लें। मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन विरोधियों की बातों से बचना होगा। यात्रा के दौरान लाभकारी सूचना मिलेगी। शुभ रंग- पीला।

मिथुन राशि के लिए भाग्य साथ देगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से सफलता मिलेगी और कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। पिताजी से काम को लेकर बातचीत संभव है। व्यवसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। कोई पुराना लंबित कार्य भी पूर्ण हो सकता है। शुभ रंग- हरा।

कर्क राशि के लिए दिन समस्याओं से भरा रहेगा, लेकिन मित्रों के साथ समय बिताने से राहत मिलेगी। नया वाहन खरीदने का योग बन सकता है। फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। अच्छा भोजन करेंगे लेकिन पेट का ध्यान रखना होगा। शुभ रंग- सफेद।

सिंह राशि के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। उधार लेने-देने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आपके प्रयासों से पहचान बनेगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। शुभ रंग- बैंगनी।

कन्या राशि के जातकों को मिलाजुला दिन मिलेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, व्यवसाय में नई योजनाएं लाभ देंगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें। लेन-देन के मामलों को मिल-बैठकर सुलझाएं। शुभ रंग- हरा।

तुला राशि के लिए आज समस्याओं भरा दिन हो सकता है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे, लेकिन लापरवाही से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है। शुभ रंग- नीला।

वृश्चिक राशि के लिए दिन सुखद रहेगा। परिवार में आनंद रहेगा, और संतान को किसी कोर्स में प्रवेश दिला सकते हैं। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात मन को विचलित कर सकती है। शौक पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। शुभ रंग- नारंगी।

धनु राशि के लिए दिन विशेष रहेगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकेंगे। व्यवसाय में साझेदारी से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। किसी से किया वादा निभाना होगा। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। शुभ रंग- गुलाबी।

मकर राशि वालों के लिए उलझनों वाला दिन रहेगा। संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। पेंडिंग कार्य पूरे करने का प्रयास सफल हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से लाभ संभव है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य जरूरी है। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। शुभ रंग- आसमानी।

कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में साथी से सरप्राइज गिफ्ट मिलने का योग है। पारिवारिक मामलों को घर में ही सुलझाएं और वाणी पर संयम रखें। पुराने मित्र से मुलाकात का योग बन रहा है। शुभ रंग- हरा।

मीन राशि के लिए नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ समय है। किसी पुरानी नौकरी से बुलावा आ सकता है। घूमने-फिरने में खर्च बढ़ेगा, लेकिन कार्यों पर ध्यान देना भी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। शुभ रंग- नारंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post