Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की सलाह देता है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो फिलहाल रुकना बेहतर रहेगा। पुराने खर्चों पर नजर रखना आवश्यक होगा। जीवनसाथी से कुछ बात को लेकर नाराजगी संभव है।

वृष राशि के जातकों को आज संपत्ति के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी अजनबी से लेनदेन से बचें और पिताजी की सलाह को अनदेखा न करें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है। कोई अटका हुआ कार्य भी आज पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि के लिए दिन सकारात्मक है। प्रमोशन के साथ स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। योजनाएं सही दिशा में जाती दिखेंगी और जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। कामों की अधिकता से मानसिक व्याकुलता महसूस हो सकती है।

कर्क राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार से जुड़ी कोई रुकी योजना पूरी हो सकती है। संतान को नौकरी मिल सकती है। उधार देने से बचें। परिवार में नए सदस्य के आने के संकेत हैं। सरकारी योजना में निवेश फायदेमंद रहेगा और पिछली गलतियों से सीखना जरूरी होगा।

सिंह राशि की कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। मकान या वाहन खरीदने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में सराहना मिलेगी। वाद-विवाद से दूर रहें और वाहन सावधानी से चलाएं। अटके हुए काम को पूरा करने का प्रयास करें और सहयोगियों की सलाह लाभकारी होगी।

कन्या राशि के लिए आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का दिन है। कार्यक्षेत्र में निर्णय लेते समय भावुकता और जल्दबाज़ी से बचें। बॉस से मधुरता बनाए रखें। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर जाते समय सावधानी रखें।

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और प्रेम से भरा रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। बातचीत में सावधानी जरूरी है, वरना विवाद हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं और ऊर्जा को सही दिशा में लगाना लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी रखें। पुराने मित्र से मुलाकात से प्रसन्नता होगी। परिवार में किसी को सम्मान मिल सकता है। भाई-बहनों से बिजनेस संबंधी चर्चा हो सकती है। अटका काम पूरा होने के संकेत हैं।

धनु राशि के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी और काम का दबाव रहेगा। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। घर में नया इलेक्ट्रॉनिक सामान आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशि के लिए दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा लेकिन आय में वृद्धि से खुशी मिलेगी। पसंदीदा भोजन का आनंद लेंगे। घूमते समय कोई अहम जानकारी मिल सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है। कोई पुराना मित्र मिल सकता है, जिससे पुराने दिनों की यादें ताज़ा होंगी।

कुंभ राशि के लिए दिन प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बन सकती है। कार्यों में संतुलन जरूरी है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई में लापरवाही से बचें। माताजी की कोई मांग पूरी करनी पड़ सकती है। संतान की जिद परेशानी दे सकती है।

मीन राशि के जातकों के लिए दिन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में नया सीखने को मिलेगा। राजनीतिक रुचि बढ़ सकती है। परिवार संग यात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले हल हो सकते हैं। आलस्य छोड़कर सक्रियता दिखाएं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post