वृष राशि वालों के लिए दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का है। इनकम के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं और कोई मनचाहा सपना पूरा हो सकता है। परिवार में पुराने किसी बीमार सदस्य की सेहत में सुधार होगा। कोई पुराना मित्र मिलने आए तो दिन और भी खास हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई सफलता आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगी, परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।
मिथुन राशि के लिए दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह उचित समय हो सकता है। परिवार में कोई शुभ समाचार या किसी नए सदस्य का आगमन संभव है। विरोधियों की बातों में न आएं और पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। भाई-बहनों से संबंध मजबूत रहेंगे।
कर्क राशि वालों के लिए सेहत कमजोर रह सकती है। आपको अपने शरीर से जुड़ी समस्याओं की जांच करवानी पड़ सकती है। घर और बाहरी कामों में तालमेल बिठाना ज़रूरी होगा। पारिवारिक रिश्तों में थोड़ा तनाव आ सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से बात संभाल लेंगे। विद्यार्थी कुछ नया करने के लिए प्रेरित होंगे और जीवनसाथी से दूरी कम करने की कोशिश सफल हो सकती है।
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। आपके पास एक साथ कई कार्य आ सकते हैं, जिससे थोड़ी मानसिक उलझन हो सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार से नकारात्मक समाचार मिल सकता है, लेकिन नौकरी के नए अवसर मन को प्रसन्न करेंगे। संतान की शिक्षा या भविष्य से संबंधित निर्णय लेने का समय है।
कन्या राशि के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। समय पर कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में वरिष्ठों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अजनबियों पर अंधा विश्वास करने से बचें। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, बशर्ते आप दूसरों पर निर्भर न रहें। उच्च शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
तुला राशि वालों को आज मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। कोई दूर का रिश्तेदार या पुराना मित्र मिलने आ सकता है, लेकिन पुराने विवाद या गिले-शिकवे न दोहराएं। किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग मानसिक तनाव से कुछ हद तक राहत पाएंगे। ऑफिस का दबाव बढ़ सकता है और वरिष्ठों से संबंध मधुर बनाकर रखना आवश्यक है।
वृश्चिक राशि के लिए दिन सतर्कता बरतने का है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। परिवार में यदि किसी से मनमुटाव चल रहा था, तो वह सुलझ सकता है। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में भागीदारी होगी। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और नए कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी।
धनु राशि वालों के लिए दिन विशेष लाभकारी है। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है और शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और घर की खरीदारी से जुड़ा कोई निर्णय हो सकता है। हालांकि संतान से जुड़ा कोई मुद्दा चिंता में डाल सकता है। मौज-मस्ती और विलासिता से जुड़ी वस्तुओं पर धन खर्च होगा और धार्मिक आयोजन की भी संभावना है।
मकर राशि के लिए दिन तरक्की का संकेत दे रहा है। खानपान पर ध्यान देना जरूरी है, अन्यथा सेहत गड़बड़ा सकती है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। पुराना फंसा हुआ धन मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर सावधानी रखें। माताजी से कोई वादा किया हो तो उसे अवश्य निभाएं। किसी नई नौकरी का प्रस्ताव मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि के लिए दिन राहत भरा रहेगा। बीते दिनों की परेशानियों से राहत मिल सकती है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। किसी कानूनी मामले में जीत या समाधान मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है। मानसिक तनाव में कमी आएगी और पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।
मीन राशि वालों के लिए दिन धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आप धर्म-कर्म में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। गरीबों की सहायता का भाव रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक होगा। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपरिचितों से सावधानी रखें। परिवार में विवाह आदि को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है।