दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। शादी में वरमाला की रस्म का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ऐसा मजेदार मोड़ देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हंसी नहीं रोक पा रहा। आमतौर पर वरमाला की रस्म में लड़की और लड़का एक-दूसरे को माला पहनाते हैं, लेकिन इस बार माला पहनाने की जिम्मेदारी लेने पहुंचीं एक आंटी जी खुद ही दूल्हे के गले में वरमाला डालने लगीं!
वीडियो में देखा जा सकता है कि आंटी जी सबसे पहले एक माला दुल्हन को देती हैं, लेकिन जैसे ही दूसरी माला उठाती हैं, वे बिना सोचे-समझे सीधा दूल्हे के गले में डालने लगती हैं। कुछ सेकंड तक तो ऐसा लगता है मानो वे खुद ही दुल्हन बन गई हों। बाद में उन्हें एहसास होता है कि उनसे गलती हो गई है और वे तुरंत रुक जाती हैं। इस पूरे वाकये को देखकर वहां मौजूद मेहमान और बाराती ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @Vibe_Vault नामक अकाउंट से शेयर किया गया, जिसमें कैप्शन लिखा गया – “आंटी जी कंट्रोल।” इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।
एक यूजर ने लिखा, "क्या आंटी को नया दूल्हा पसंद आ गया?" वहीं, दूसरे ने मजाक किया, "लगता है आंटी अभी भी खुद को दुल्हन समझ रही हैं।" कई लोगों ने हंसी के इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी और इस क्लिप को 'दिन बना देने वाली' बताया।
Aunty Ji Control 😂😂😂 pic.twitter.com/X74UqGEilA
— Vivek (@Vibe__Vault_) June 2, 2025