दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस (COVID-19) ने अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 4302 हो गई है, जबकि अब तक इस संक्रमण से 44 लोगों की जान जा चुकी है।
इन राज्यों में ज्यादा मामले
केरल: सबसे अधिक प्रभावित राज्य, जहां 1373 एक्टिव केस हैं और 9 मौतें हुई हैं।
दिल्ली: राजधानी में 457 एक्टिव केस, 5 मौतें दर्ज की गईं।
गुजरात: 108 नए केस के साथ कुल 461 एक्टिव केस, 1 मौत की पुष्टि।
कर्नाटक: 324 एक्टिव केस
उत्तर प्रदेश: 201 केस, 2 मौतें
तमिलनाडु: 216 एक्टिव केस
राजस्थान: 90 एक्टिव केस, 1 मौत
पश्चिम बंगाल: 432 केस, सबसे ज्यादा 44 मौतें
अन्य राज्यों की स्थिति
मध्य प्रदेश: 22 केस
झारखंड: 9 केस
पंजाब: 12 केस, 1 मौत
उत्तराखंड: 2 केस
तेलंगाना: 3 केस
जम्मू-कश्मीर: 6 केस
हिमाचल प्रदेश: 1 केस
अरुणाचल प्रदेश: कोई केस नहीं
कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकारों ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है और अस्पतालों में जरूरी इंतज़ाम किए जा रहे हैं। कुछ मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में भी चल रहा है।
सावधानी ही सुरक्षा
विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे लापरवाही न बरतें। मास्क पहनना, भीड़भाड़ से बचना और हाथों की साफ-सफाई बेहद जरूरी है।