दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में गुरुवार (10 जुलाई) सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब 7 से 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान धरती हिलती रही। भूकंप आने के बाद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल गए। गुरुवार सुबह करीब 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर में था।
यह शहर राष्ट्रीय राजधानी से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी। गुरुवार सुबह करीब 9.04 बजे लोगों को भूकंप के झटके लगे। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में गुरुवार सुबह करीब 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए।
इससे दिल्ली-NCR के साथ हरियाणा का गुरुग्राम, रोहतक, पानीपत, झज्जर, हिसार सहित लगभग पूरे प्रदेश में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा समेत पश्चिमी यूपी में भूकंत के तेज झटके लोगों ने महसूस किए। हरियाणा के गुरुग्राम फरीदाबाद में भूकंप के झटके इतने तेज महसूस किए गए कि डरकर लोग घरों और दफ्तरों से निकलकर बाहर भागने लगे।