भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने मंगलवार देर रात लोकायुक्त संगठन और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) में पदस्थ अधिकारियों के तबादले करते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के 10 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। तबादलों की इस सूची में जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर जैसे महत्वपूर्ण शहरों में लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू के वरिष्ठ पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
आदेश के अनुसार, राजेश कुमार मिश्रा, जो अब तक एसपी लोकायुक्त ग्वालियर थे, उन्हें एआईजी पीएचक्यू नियुक्त किया गया है। वहीं समर वर्मा, एएसपी जबलपुर, को एसपी ईओडब्ल्यू उज्जैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनिल विश्वकर्मा, एसपी लोकायुक्त उज्जैन, अब एसपी ईओडब्ल्यू जबलपुर होंगे।
इसके अलावा जिन अन्य अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं, उनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं—
-
पल्लवी त्रिवेदी – एआईजी ईओडब्ल्यू मुख्यालय भोपाल से स्थानांतरित होकर एआईजी पीएचक्यू बनीं।
-
संजय साहू – एसपी लोकायुक्त जबलपुर से स्थानांतरित होकर एआईजी पीएचक्यू नियुक्त।
-
सुनील पाटीदार – एआईजी ईओडब्ल्यू भोपाल से एसपी लोकायुक्त रीवा बनाए गए।
-
अंजुलता पटले – उप सेनानी, छठवीं वाहिनी SAF जबलपुर से स्थानांतरित होकर एसपी लोकायुक्त जबलपुर बनीं।
-
यास्मीन जहरा जमाल – एएसपी QD, पीटीसी भौंरी से एआईजी पीएचक्यू बनाई गईं।
-
निरंजन शर्मा – एएसपी ग्वालियर से एसपी लोकायुक्त ग्वालियर नियुक्त।
-
आनंद यादव – एएसपी, उपायुक्त जोन-4 नगरीय पुलिस इंदौर से एसपी लोकायुक्त उज्जैन बनाए गए।