दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली/भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कांग्रेस के युवा संगठन में उनके लंबे अनुभव और संगठनात्मक क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए की गई है।
मितेंद्र दर्शन सिंह वर्तमान में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं और कई राज्यों में प्रभारी के रूप में पार्टी संगठन को मजबूती देने का कार्य कर चुके हैं।
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के समय जब तत्कालीन युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दिया था, तब कांग्रेस नेतृत्व ने मितेंद्र सिंह को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी थी।
हाल ही में हुए युवा कांग्रेस के चुनाव
मध्यप्रदेश में हाल ही में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुए हैं, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 18 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। अब शीर्ष तीन विजेता उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेकर उनमें से एक को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।
नव नियुक्त पदाधिकारी की सूची