दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। राष्ट्र के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर जबलपुर का पुलिस लाइन परेड ग्राउंड देशभक्ति की भावनाओं से सराबोर रहा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जिले के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और परेड की शानदार प्रस्तुति का निरीक्षण किया।
खुली जीप में परेड का निरीक्षण करते हुए उप मुख्यमंत्री देवड़ा के साथ कलेक्टर दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी मौजूद थे। सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर दर्शकों का मन मोह लिया। तिरंगे की शान और वीर जवानों की कदमताल से पूरा मैदान देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।Jabalpur News: जबलपुर में उप मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, परेड ग्राउंड गूंजा देशभक्ति के नारों से
bydesk
-
0
