School Closed: कल से इतने दिन तक बंद रहेंगे प्रदेशभर के सभी स्कूलें


दैनिक सांध्य बन्धु चंडीगढ़।
पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यभर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रखने का ऐलान किया है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के जलग्रहण क्षेत्रों में तेज बारिश और पंजाब में लगातार हो रही बरसात से सतलुज, व्यास और रावी नदियां उफान पर हैं। इन नदियों के किनारे बसे कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।

पौंग और भाखड़ा बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण भी स्थिति गंभीर हो गई है। पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोज़पुर और होशियारपुर ज़िले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन इलाकों की कृषि भूमि और गांवों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post