Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि – आज का दिन कारोबार में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी आय-व्यय को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी आय बढ़ने से खुशी होगी और आपका डूबा हुआ धन भी वापस मिल सकता है। आप किसी से काम को लेकर मदद मांगेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। हालांकि पिताजी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है।


वृष राशि – आज का दिन इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बॉस से कहासुनी की स्थिति भी बन सकती है, लेकिन सहयोगी आपकी मदद करेंगे। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं।


मिथुन राशि – आज आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। सरकारी मामलों के काम में थोड़ी देरी हो सकती है। संपत्ति खरीद-बिक्री की योजना बना रहे थे तो डील फाइनल हो सकती है। व्यक्तिगत कामों में अजनबियों से विचार-विमर्श न करें। माता-पिता की सेवा में समय देंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।


कर्क राशि – आज सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। जीवनसाथी को कहीं घूमाने ले जाएंगे।


सिंह राशि – आज नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। धन-धान्य में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में जीत मिलने से खुशी होगी। प्रॉपर्टी डीलिंग करने वालों को बड़ी डील से लाभ होगा। खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। मन में कुछ नया करने की उथल-पुथल रहेगी। किसी के मामले में बेवजह दखल न दें।


कन्या राशि – आज का दिन व्यवसाय में कुछ कठिनाइयां ला सकता है। सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। पिताजी की जिम्मेदारी को हल्के में न लें। पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाएं। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। घर से दूर काम कर रहे लोग लापरवाही से बचें।


तुला राशि – आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। किसी काम को लेकर निराशा मिल सकती है। बिना सोचे-समझे निवेश किया तो नुकसान संभव है। कार्यक्षेत्र में बदलाव करना होगा। संतान की सेहत को लेकर सावधानी रखें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है। वाहन खराब होने से खर्च बढ़ेगा।


वृश्चिक राशि – आज मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। नया करने की इच्छा जागृत होगी। पुरानी गलती से सबक लेना होगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी दूर रह रहे परिजन से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होंगी। व्यवसाय में बदलाव कर सकते हैं।


धनु राशि – आज मन में टेंशन बनी रह सकती है। संतान पक्ष से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। कामों में जल्दबाजी करने से गड़बड़ी होगी। विद्यार्थी मानसिक बोझ से मुक्त होंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। घूमने-फिरने से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।


मकर राशि – आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो दिन अच्छा रहेगा। काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। कानूनी मामला टेंशन देगा, जिसके लिए अच्छे वकील से सलाह जरूरी होगी। घर में खरीदारी पर अच्छा खर्च होगा। अतिथि के आने से माहौल खुशनुमा बनेगा।


कुंभ राशि – आज कामों को लेकर परेशानी बनी रहेगी। आत्मविश्वास कमजोर रहेगा। किसी काम को लेकर संशय हो तो आगे न बढ़ें। माताजी की सेहत बिगड़ सकती है, जिस पर खर्च होगा। रहन-सहन में सुधार करेंगे। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेज सकते हैं।


मीन राशि – आज दिन भागदौड़ भरा रहेगा। बेवजह क्रोध न करें। परिवार में वाद-विवाद हो तो माहौल शांत करने की कोशिश करें। बिजनेस में परेशानी आ सकती है, जिसके लिए अनुभवी की सलाह लें। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि निखरेगी और बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post