Jabalpur News: मदन महल स्टेशन पर जुआ खेलते चार युवक गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मदन महल रेलवे स्टेशन स्थित पुराने पैदल पुल के पास से जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे चार युवकों को रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके से ताश की 52 गड्डी और 1580 रुपये नकदी जब्त की गई। जीआरपी मदन महल ने आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जीआरपी चौकी प्रभारी रोशनल लाल ने बताया कि प्रधान आरक्षक विनोद तिवारी, संदीप त्रिपाठी, मनीष शर्मा, अमित उइके और आरक्षक विमलेश ठाकुर प्लेटफार्म की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-4 पर पैदल पुल के पास पांच युवक—रोहित सेन, अशलेश, दिनेश प्रसाद साहू, अश्वनी कुमार जायसवाल और शालिग्राम—को ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए पकड़ा गया। सभी आरोपियों को चौकी लाकर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post