दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षा में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित करने के लिए विशेष घोषणा की।
गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परंपरागत अंदाज में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मौके पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और निवास परिसर में कार्यरत स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा की सराहना करते हुए घोषणा की कि उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा—
“हमें आजादी के लिए चुकाई गई कीमत को कभी नहीं भूलना चाहिए। देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत का आशीर्वाद दिया है। भगवान करे भारत को किसी की नजर न लगे। आज भारत के गौरव और प्रगति का समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगला कार्यकाल भी पूरी सक्षमता और सौम्यता के साथ पूरा होगा।”
मुख्यमंत्री के इस ऐलान को सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। समारोह में देशभक्ति गीतों और जयघोष के बीच तिरंगे की शान और स्वतंत्रता का उत्सव पूरे गौरव के साथ मनाया गया।