Morena News: दो युवकों ने युवक को पीटा, जीआरपी जवान ने मौके पर बचाया

दैनिक सांध्य बन्धु मुरैना। मुरैना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर बुधवार रात करीब 10 बजे एक युवक पर दो युवकों ने मिलकर हमला कर दिया। घटना के दौरान पीड़ित युवक बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन दोनों हमलावर लगातार उसकी पिटाई करते रहे। वहां मौजूद एक यात्री ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने ड्यूटी पर तैनात जीआरपीएफ जवान को बुलाया, जिसने तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़ित को हमलावरों से छुड़ाया और दोनों को पकड़कर थाने ले गया।

पुलिस के अनुसार, मारपीट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। साथ ही, पीड़ित युवक ने जीआरपीएफ पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post