दैनिक सांध्य बन्धु रीवा। अमहिया थाना पुलिस ने शादी का वादा कर 7 साल तक एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला 12 अगस्त 2025 को सामने आया, जब पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के अनुसार रामपुर बकछेरा निवासी निखिल तिवारी उर्फ अमन ने युवती से दोस्ती कर शादी का भरोसा दिलाया और वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया और जबरन संबंध बनाना जारी रखा।
पीड़िता की शिकायत पर थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 अगस्त 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक आर.एन. बागरी, प्रधान आरक्षक शबाना बेगम, आरक्षक विकाश तिवारी, कौशलेंद्र सिंह, विवेक सिंह, शिवाकांत शर्मा, रामलाल वर्मा और महिला आरक्षक साधना शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
