दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना मदनमहल पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर गैस सिलेंडर, तौल कांटा, रेग्युलेटर और कम्प्रेशर मशीन सहित रिफिलिंग उपकरण जब्त किए हैं। थाना प्रभारी मदनमहल श्रीमति संगीता सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि लिंक रोड शराब दुकान के पास एक टपरे में घरेलू गैस सिलेंडर से ऑटो में गैस भरी जा रही है।
सूचना पर तत्काल दबिश दी गई, जहां विकास ठाकुर उर्फ अक्कू (19 वर्ष), निवासी गंगानगर गढ़ा, तौल कांटा, घरेलू गैस सिलेंडर, रेग्युलेटर और कम्प्रेशर मशीन से गैस भरते हुए मिला।पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। मौके से एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर, तौल कांटा, रेग्युलेटर मय पाइप, और कम्प्रेशर मशीन जब्त की गई। आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक केशरीनंदन राय और आरक्षक बालाराम की विशेष भूमिका रही।
Tags
jabalpur
