दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चरगवां पुलिस ने एक युवक को 343 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी से शराब परिवहन में उपयोग की जा रही स्कूटी भी जब्त की गई। उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी ने बताया कि 13 अगस्त 2025 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शहपुरा दिशा से एक युवक जुपिटर स्कूटी (MP 20 ZW 6508) में अवैध देशी शराब लेकर उमरिया डुंगरिया के फैक्ट्री क्षेत्र में मजदूरों को बेचने जा रहा है।
सूचना के आधार पर उमरिया डुंगरिया तिराहा बूढ़ऋश्वर मंदिर के पास घेराबंदी कर स्कूटी रोककर तलाशी ली गई। चालक ने अपना नाम करण चक्रवर्ती (20 वर्ष), निवासी त्रिपुरी चौक गढ़ा बताया। स्कूटी से दो बोरियों में भरी 343 पाव देशी शराब (कीमत लगभग ₹35,000) बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध शराब और स्कूटी को जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक लाल सिंह सेन, आरक्षक गौरव और आरक्षक रामकुमार की उल्लेखनीय भूमिका रही।
Tags
jabalpur
