Jabalpur News: लाखों के जेवरात और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना माढ़ोताल क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। शिकायतकर्ता सुरेश कुमार चौरसिया (40 वर्ष), निवासी ग्राम भीटी थाना गुढ़ जिला रीवा, वर्तमान में मां कृपा परिसर ड्रीम लेंड फेस-2 के पास कठौंदा रोड माढ़ोताल में रहते हैं और पान की दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि रात लगभग 1 बजे वह अपनी पत्नी के साथ पड़ोस की कॉलोनी ड्रीम लैंड फेस-2 स्थित अपनी ससुराल में राखी का त्योहार मनाने गए थे। 

घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर घर के दरवाजे का ताला भी टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी का लॉक टूटा हुआ था। चोर सोने की मनचली, 1 जोड़ी झुमकी, 1 अंगूठी, चांदी की बच्चों की करधन, 4 जोड़ी पायल, 4 जोड़ी बिछिया, गुल्लक में रखी लगभग ₹22,000 नकद राशि लेकर फरार हो गए। थाना माढ़ोताल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post