मेष राशि (Aries) : आज का दिन निवेश और आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। कामों में उत्साह बढ़ेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। संतान से संबंधित चिंताएं सामने आ सकती हैं।
वृष राशि (Taurus) : पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में विवाह संबंधी बाधाएं दूर होंगी। यात्रा से लाभ होगा। परिवार में किसी बात पर मतभेद संभव है।
मिथुन राशि (Gemini) : कामकाज में सुधार होगा। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। पिताजी की सलाह मानें। कार्यस्थल पर आपके सुझावों से अधिकारी प्रसन्न होंगे।
कर्क राशि (Cancer) : सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नया वाहन या लोन मिलने की संभावना है। सरकारी काम में अड़चन आ सकती है। पुराने लेन-देन से सावधान रहें।
सिंह राशि (Leo) : बिजनेस और निवेश से लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। घर में नया कार्य आरंभ कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) : नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। विरोधियों से सावधान रहें और वाणी में संयम बरतें।
तुला राशि (Libra) : खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। गुस्से से बचें और रिश्तों में संयम बनाए रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) : आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक समस्याएं कम होंगी। खानपान पर ध्यान दें। पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी।
धनु राशि (Sagittarius) : सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। हर कार्य में सफलता मिलेगी। सम्मान या पुरस्कार मिलने की संभावना है। विद्यार्थी मानसिक तनाव से मुक्त होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य सफल होंगे।
मकर राशि (Capricorn) : दिन थोड़ा उलझनभरा रहेगा। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। मनोरंजन या यात्रा से मन प्रसन्न होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) : खर्चे बढ़ेंगे और मानसिक तनाव रह सकता है। संतान पक्ष से निराशा मिल सकती है। सहकर्मी से मतभेद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि (Pisces) : ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। सरकारी काम या टेंडर में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
.jpg)