Astrology: आज का राशिफल


मेष राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। लंबे समय बाद कोई परिजन मिलने आ सकते हैं और घूमने-फिरने की योजना बनेगी, लेकिन ससुराल पक्ष से लेनदेन में नुकसान हो सकता है। बैंकिंग से जुड़े लोग सोच-समझकर निवेश करें। किसी पारिवारिक मामले में लापरवाही करना भारी पड़ सकता है।

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन संपत्ति लाभ के संकेत दे रहा है। मेहनत और अनुभव का फल मिलेगा, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी को नीचा दिखाने की कोशिश से बचें और गलत जगह निवेश से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील नुकसानदेह हो सकती है।

मिथुन राशि के जातक मेहनत करेंगे और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। लक्ष्य साधकर चलना जरूरी है। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें। वाहन की खराबी से खर्च बढ़ सकता है। सरकारी मामले में कानूनी सलाह लेना पड़ सकता है।

कर्क राशि के लिए आज का दिन आय में वृद्धि लेकर आएगा। बड़े लक्ष्य की ओर ध्यान दें। गुस्से से समस्याएं बढ़ेंगी। कानूनी मामले सिरदर्द बन सकते हैं। उधार चुकाने की कोशिश करेंगे। पिता कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसमें लापरवाही नुकसान करेगी।

सिंह राशि के जातकों को आज सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। काम समय पर निपटाने की कोशिश करें। गलत फैसले से नुकसान हो सकता है। सिंगल लोगों की मुलाकात साथी से होगी। माताजी की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है, जिससे भागदौड़ और खर्च बढ़ सकता है।

कन्या राशि वालों के लिए दिन चुनौतियों भरा रहेगा। समस्याएं परेशान करेंगी, लेकिन कुछ नया सीखने को मिलेगा। बिना मांगे सलाह देने से बचें। संतान की फरमाइश पूरी करेंगे। पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ाएंगे। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।

तुला राशि के जातक ऊर्जावान रहेंगे। ऊर्जा को सही कार्यों में लगाना होगा। जोखिम लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में विवाद से दूर रहें। बैंकिंग क्षेत्र में नई स्कीम की जानकारी मिलेगी। रचनात्मकता से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी से सरप्राइज मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां समय पर पूरी करनी होंगी।

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन कामकाज में अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। नौकरी में व्यस्तता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। अहंकार भरे शब्दों से बचें। खान-पान पर ध्यान दें। किसी परिजन से खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में सावधानी रखनी होगी। किसी के कहने में आकर निर्णय लेने से बचें। घर के कामों पर ध्यान दें। नए काम में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। संतान को जिम्मेदारी देना जरूरी होगा। परिवार में मांगलिक कार्य से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मकर राशि के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। दोस्तों संग मौज-मस्ती करेंगे। गोपनीय बातें किसी से साझा करने से बचें। पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। अनावश्यक टेंशन लेने से बचें। छुटपुट लाभ के मौके हाथ से न जाने दें। खानपान में परहेज रखें। पूरे उत्साह से काम करेंगे। प्रियजनों संग समय बिताएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई हो सकती है।

मीन राशि के जातकों को आज भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचना होगा। जल्दबाजी परेशानी ला सकती है। विवाद की स्थिति में चुप रहना बेहतर होगा। कारोबार में कोई बहला-फुसलाकर नुकसान पहुंचा सकता है। जीवनसाथी के कहने पर निवेश न करें। एक साथ कई काम आने से तनाव बढ़ेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post