Jabalpur News: कांग्रेस ने घोषित किए ब्लॉक प्रभारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने जबलपुर शहर के ब्लॉक प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम में जवाहरलाल नेहरू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रभार झल्लेलाल जैन को सौंपा गया है। इंदिरा गांधी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेश सोनकर होंगे, वहीं मदन महल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी की जिम्मेदारी ताहिर अली को मिली है। शंकर शाह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रभार इंदिरा पाठक तिवारी को सौंपा गया है।

उत्तर मध्य क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रभार मतीन अंसारी को सौंपा गया है। मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हुकुमचंद जैन बनाए गए हैं, जबकि कमला नेहरू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी रितेश गुप्ता (चंटी) को दी गई है।

केंट क्षेत्र में रांझी खमरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रभार विजय जैन (चुन्ना) को सौंपा गया है। कैंट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अतुल बाजपेयी बनाए गए हैं और कंचनपुर अधारताल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रभार सरबजीत सिंह रील (टिंकू) को मिला है।

पूर्व क्षेत्र में मोतीलाल नेहरू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जतिन राज होंगे। राधाकृष्णनन् ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी की जिम्मेदारी राजेश यादव को दी गई है और वहीं डॉ. जाकिर हुसेन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अनुराग गढ़वाल बनाए गए हैं।  

Post a Comment

Previous Post Next Post