Jabalpur Breaking News: करोड़ों की ठगी कर फरार दंपति गिरफ्तार, विजयनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता...!

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। विजयनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के व्यापारियों के करोड़ों रुपए हड़प कर फरार हुए आरोपियों विनोद कुमार जायसवाल और उसकी पत्नी अंजू जायसवाल उर्फ अंजू गुप्ता को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है। ये दोनों करीब साढ़े तीन महीने से फरार चल रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जबलपुर एसपी द्वारा 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post