भारत बना एशिया का बादशाह: चौथी बार जीता हॉकी एशिया कप, साउथ कोरिया को 4-1 से हराया

दैनिक सांध्य बन्धु राजगीर। भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने 5 बार की चैंपियन साउथ कोरिया को करारी शिकस्त देते हुए 4-1 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को खेला गया। इसी के साथ भारत ने चौथी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया और 2026 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया।

भारत की धमाकेदार शुरुआत

फाइनल की शुरुआत में ही भारत ने आक्रामक खेल दिखाया।

पहले मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागकर बढ़त दिला दी।

दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने एक और गोल दागा और भारत 3-0 से आगे हो गया।

चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और जीत को पक्का कर दिया।

साउथ कोरिया की ओर से सोन डायन ने एकमात्र गोल किया, लेकिन वह टीम की हार नहीं रोक पाए।

भारत की चौथी जीत, कोरिया फिर हारा फाइनल

भारत ने इससे पहले 2003, 2007 और 2017 में यह खिताब जीता था। खास बात यह है कि 2007 के फाइनल में भी भारत ने कोरिया को हराया था। वहीं, 2017 में भारत ने मलेशिया को हराकर ट्रॉफी जीती थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post