दैनिक सांध्य बन्धु बेंगलुरु (एजेंसी) कर्नाटक। प्यार में सबकुछ दांव पर लगाकर अपने पति और घर को छोड़ने वाली महिला के साथ बड़ा धोखा हुआ। दो बच्चों की मां अपने प्रेमी नवीन संग रहने आई थी, लेकिन जैसे ही प्रेमी की केएसआरटीसी में सरकारी नौकरी लगी, उसके तेवर बदल गए और उसने महिला को घर से निकाल दिया।
महिला ने दावणगेरे बरंगे थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि प्रेमी नवीन ने न केवल उसके गहने और पैसे हड़प लिए, बल्कि उसे और बच्चों को भी धोखा दिया।
📍 कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
तीन साल पहले दावणगेरे में पेपर वैन चलाने वाला नवीन महिला से मिला।
धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और दोनों साथ रहने लगे।
महिला ने पति से तलाक की अर्जी भी दे दी और बच्चों को लेकर नवीन के पास आ गई।
नौकरी मिलते ही बदल गए तेवर
नवीन को जैसे ही केएसआरटीसी में नौकरी मिली, उसने महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी। बुधवार को शामनूर रोड स्थित टैंक पार्क में दोनों के बीच जोरदार झगड़ा हुआ। भीड़ जमा हो गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
गहने और पैसे हड़पने का आरोप
महिला का कहना है कि नवीन ने उसके गहने और पैसे हड़प लिए और अब उसे छोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
