दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें 5 जिलों इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर-मालवा के कलेक्टर भी बदल दिए गए।
जबलपुर – आगर-मालवा कलेक्टर रहे राघवेंद्र सिंह को जबलपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
वर्तमान जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
जबलपुर नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव को आगर-मालवा कलेक्टर बनाया गया है।
वहीं, राम अहीरवार को जबलपुर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
अन्य बड़े बदलाव
जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को हटाकर इंदौर संभाग का कमिश्नर बनाया गया।
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन का कमिश्नर बनाया गया है।
इंदौर नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा अब इंदौर कलेक्टर होंगे।
इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया है।
आयोग के सचिव अभिषेक सिंह को गृह विभाग में सचिव पदस्थ किया गया है।
बदले गए पांच जिलों के कलेक्टर
इंदौर – शिवम वर्मा
जबलपुर – राघवेंद्र सिंह
कटनी – आशीष तिवारी
बड़वानी – जयति सिंह
आगर-मालवा – प्रीति यादव
Tags
jabalpur