दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बरगी बांध से आज दोपहर 12 बजे जल निकासी बढ़ाई जाएगी। सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 422.85 मीटर दर्ज किया गया। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 3205.50 एमसीएम है, जो 100.80% पर पहुंच चुकी है।
फिलहाल बांध में पानी की आवक 1001 क्यूसेक है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए गेटों से जल निकासी 200 क्यूसेक से बढ़ाकर 1097 क्यूसेक की जाएगी। इसके लिए 9 गेट औसतन 0.78 मीटर ऊँचाई तक खोले जाएंगे।
जल निकासी बढ़ने से माँ नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्रों पर 5 से 6 फीट तक पानी का स्तर बढ़ने की संभावना है।
सहायक यंत्री बाढ़ नियंत्रण, बरगी बांध ने आम जनता से अपील की है कि नर्मदा नदी के घाटों व किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
Tags
jabalpur