वृष राशि के जातकों के लिए दिन प्रेम और करियर दोनों में शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को ट्रांसफर से खुशी मिलेगी। परिवार में विवाह संबंधी बाधाएं दूर होंगी। किसी नए कोर्स में संतान का दाखिला हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी बरतें और आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। लोन संबंधित कामों में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में प्रगति लेकर आएगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे और पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखानी होगी। किसी सहकर्मी की बात से मन खिन्न हो सकता है, लेकिन वरिष्ठों के आशीर्वाद से नई जिम्मेदारी या पद प्राप्त होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को नई पहचान मिलेगी।
कर्क राशि के जातक आज दिन का आनंद लेंगे, लेकिन अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें। कार्यस्थल पर बॉस से संबंध मधुर रहेंगे, जिससे मनपसंद कार्य मिलेगा।
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। किसी पुराने विवाद को दोबारा न उठाएं। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से आपकी छवि निखरेगी और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे और बॉस की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। माता से बातचीत होगी। करियर में सुधार के संकेत हैं, हालांकि संतान पक्ष से कोई निराशा मिल सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात और परिवार में पूजा-पाठ के योग हैं।
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नई नौकरी की संभावना है। बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर सलाह देंगे। जूनियर्स का सहयोग मिलेगा और आय में वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी।
वृश्चिक राशि के जातक आज जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी या आउटिंग की योजना बनेगी। व्यवसाय में बदलाव आपके लिए लाभदायक रहेगा। कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा और दिन आनंदमय रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई से जुड़ी परेशानी दूर करने में सफल होंगे।
धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। परिवार में चल रही समस्याएं दूर होंगी। भाई-बहन से समर्थन मिलेगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। संपत्ति से जुड़ा कोई लेन-देन सोच-समझकर करें। मन की इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी और माता-पिता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे।
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता लौटेगी। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। वरिष्ठों के साथ समय बिताने से अनुभव बढ़ेंगे। बच्चों के लिए सरप्राइज योजना बन सकती है। नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी अड़चनें दूर होंगी। नई कोशिशें सफल होंगी। जरूरतों पर खर्चा बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। व्यवसाय में शुभ समाचार मिल सकता है और नौकरीपेशा लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा संभव है। आत्मविश्वास से कार्य करें, तभी सफलता मिलेगी। रुका हुआ काम कुछ परेशान कर सकता है, लेकिन नए काम शुरू करने की इच्छा जागेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और मेहनत का उचित फल मिलेगा।