Astrology : आज का राशिफल

मेष राशि: आज आपके मन में काम को लेकर कई नए विचार आएंगे। बिजनेस में यदि किसी के साथ पार्टनरशिप की है तो सतर्क रहें, क्योंकि पार्टनर कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। किसी भी काम को करने से पहले लोगों की पूरी जांच पड़ताल करें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृष राशि: आज आप कुछ नया कर दिखाने का मन बनाएंगे। मौज-मस्ती की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है। कोई पुराना लेनदेन या अधूरा वादा टेंशन दे सकता है। वाहन खराब होने से खर्चा बढ़ेगा। किसी भी काम में बदलाव सोच-समझकर करें।

मिथुन राशि: आज धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है। कोई कानूनी मसला परेशान कर सकता है, जिसके लिए अनुभवी लोगों से सलाह लें। दिखावे में फंसकर धन बर्बाद न करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि: खर्चों को लेकर योजना बनाएं। प्रेम जीवन में आज प्रिय से मुलाकात संभव है। किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना न रखें। बॉस आपके प्रमोशन की बात आगे बढ़ा सकते हैं। परिवार में सोच-समझकर बोलें और स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

सिंह राशि: आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। पिता से किसी बात को लेकर बहस संभव है। घर के कामों में जल्दबाजी न करें। जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपको बहलाने की कोशिश कर सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।

कन्या राशि: आज आय के स्रोतों पर ध्यान देना होगा। संतान की संगति पर नजर रखें। एक साथ कई कामों से मन विचलित रहेगा। पारिवारिक मामलों को आपसी बातचीत से निपटाएं। बिजनेस से जुड़ी योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी पर अधिक निर्भर न रहें।

तुला राशि: आज आप नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं। मित्र से लिया गया कर्ज आसानी से मिल जाएगा। परिवार के किसी सदस्य की बात से मन खिन्न रह सकता है। विरोधियों की बातों में न आएं। भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन उन्नति का रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएंगे। नए लोगों से मुलाकात उपयोगी साबित होगी, पर जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। व्यापार में पार्टनरशिप करते समय सावधानी रखें। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

धनु राशि: आज हर काम सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपको बहकाने की कोशिश करेगा। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। आप मेहनत से एक नई पहचान बनाएंगे। परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे और माता से मन की बात साझा करेंगे।

मकर राशि: आज दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। प्रमोशन या सम्मान मिलने से खुशी मिलेगी। मां से चली आ रही अनबन दूर होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। दूसरों के मामलों में न उलझें।

कुंभ राशि: आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा। नया काम शुरू करना लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। दूसरों के मामलों में बेवजह दखल न दें। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत से खत्म हो सकती है। घर में सरप्राइज पार्टी हो सकती है।

मीन राशि: आज दिन शुभ रहेगा। रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग में सावधानी बरतें। वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी, मनपसंद व्यक्ति से इजहार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूरी बनाकर रखें। शौक की चीजों पर धन व्यय होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post