Astrology : आज का राशिफल

मेष राशि आज आपको अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलना होगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी और कामों को लेकर बनाई गई रणनीति लाभदायक रहेगी। वित्तीय योजनाओं पर ध्यान देने से भविष्य सुरक्षित रहेगा। बड़े सदस्यों से उचित मार्गदर्शन मिलेगा। मनमर्जी से काम करने से बचें और मेहनत पर भरोसा रखें। संतान पढ़ाई के सिलसिले में बाहर जा सकती है।

वृष राशि आज आपके काम बिना रुकावट पूरे होंगे। सहयोग की भावना बनी रहेगी और अधिकारी भी आपका साथ देंगे। कामों पर फोकस बनाए रखें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से वाद-विवाद से बचें। सेहत को लेकर सतर्क रहें क्योंकि शारीरिक परेशानी परेशान कर सकती है। भाई-बहनों से कहासुनी की संभावना है।

मिथुन राशि आज का दिन बुद्धि और विवेक से काम लेने का है। काम का दबाव अधिक रहेगा। यात्रा पर जाएं तो कीमती सामान की सुरक्षा करें। जीवनसाथी आपसे कोई फरमाइश कर सकते हैं जिसे आप पूरा करेंगे। बॉस की बातों को अनदेखा ना करें। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। खानपान में बदलाव जरूरी है।

कर्क राशि आज आपके चारों ओर खुशनुमा माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है। अटके हुए काम पूरे होंगे। किसी खास लक्ष्य को पकड़कर चलें। घर की साफ-सफाई पर ध्यान देंगे। बॉस प्रमोशन की बात कर सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाने से बचें।

सिंह राशि आज आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे और समस्याओं का डटकर सामना करेंगे। खास लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। बेवजह वाद-विवाद से बचें। भाई-बहनों से खटपट हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा और पारिवारिक समस्याओं का हल मिलेगा।

कन्या राशि आज का दिन अनुकूल रहेगा। कानूनी मामले में जीत मिलेगी। घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। किसी बात से मन परेशान हो सकता है, जिसके लिए पिता से बातचीत करें। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें।

तुला राशि आज कामकाज में सुधार होगा। भूमि या वाहन की खरीदारी शुभ रहेगी। डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है। राजनीति से संबंधित काम समय पर निपटेंगे, लेकिन राजनीति में सीधा हिस्सा लेने से बचें। परिवार में विवाह संबंधी अड़चनों को लेकर परिजन से बात होगी। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है।

वृश्चिक राशि आज कार्यकुशलता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी भी काम में सफलता मिलेगी। मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। किसी मित्र की बात बुरी लग सकती है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। पार्टनरशिप में काम शुरू करने की सोचेंगे। नौकरी में बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे।

धनु राशि आज पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मेहनत रंग लाएगी। विरोधी सामने आ सकते हैं। खर्चे बढ़ेंगे जिससे टेंशन होगी। घर में पूजा-पाठ का आयोजन करेंगे। खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है।

मकर राशि आज रचनात्मक कार्यों से नाम कमाएंगे। कला और कौशल निखरेगा। दूर रह रहे परिजन की याद सताएगी। राजनीति से जुड़े लोगों से बातचीत होगी। संतान से कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि आज धैर्य और संयम से काम लेना होगा। काम का दबाव अधिक रहेगा। प्रशासनिक मामलों पर ध्यान दें। लापरवाही से बचें। विवाह संबंधी टेंशन किसी परिजन की मदद से दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जिससे इनकम भी बढ़ेगी।

मीन राशि आज कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। बिजनेस में लाभ होगा। माताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है। भाई-बहनों से सलाह लेकर काम करेंगे। प्रॉपर्टी की बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। विद्यार्थी विदेश शिक्षा के लिए अच्छा अवसर पाएंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post