वृष राशि के जातकों के लिए भाग्य साथ देगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म होगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है, पर माता-पिता की भावनाओं का ख्याल रखें। आज कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। घर में किसी अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्त और दौड़-भाग वाला रहेगा। मनचाही इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा संभव है। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता रहेगी, उनके शिक्षकों से सलाह अवश्य करें। किसी निवेश या नए काम में बिना सोचे-समझे कदम न उठाएं, वरना नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, हालांकि खर्चे बढ़ने से तनाव रह सकता है। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आय बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे, पर मेहनत अधिक करनी होगी। किसी नए व्यक्ति पर भरोसा न करें। व्यवसाय में बदलाव सोच-समझकर करें, वरना नुकसान हो सकता है।
सिंह राशि वालों को आज लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। ससुराल पक्ष से विवाद खत्म होंगे। घर में धार्मिक आयोजन की संभावना है। कुछ जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए भाइयों की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। बाहर का भोजन करने से बचें।
कन्या राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। आय में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा और खर्चे भी आसानी से पूरे होंगे। कार्यस्थल पर आपकी राय की सराहना होगी। पड़ोसियों के साथ किसी विवाद में न उलझें। शांत रहना ही बेहतर रहेगा।
तुला राशि के लिए दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। शुभ कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। विरोधियों की बातों में न आएं।
वृश्चिक राशि के जातकों को आज राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की कोई इच्छा पूरी करनी पड़ सकती है। परिवार में वरिष्ठों से विचार-विमर्श से लाभ होगा। किसी समस्या का समाधान आपसी बातचीत से निकल आएगा।
धनु राशि के लिए दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। आय में वृद्धि से मन खुश रहेगा। किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जरूरतमंद की मदद करें, भाग्य आपका साथ देगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। पुराने मित्र की याद आ सकती है। मतभेद की स्थिति में शांत रहना बेहतर रहेगा।
मकर राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना है। अटके हुए पैसे की वसूली के प्रयास सफल होंगे। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश से जुड़े कारोबार में लाभ की खबर मिलेगी।
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। बच्चों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। निवेश के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें। राजनीति में नया पद मिलने की संभावना है। जीवनशैली में सुधार होगा।
मीन राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घरेलू और पेशेवर जीवन में संतुलन बना रहेगा। पार्टनरशिप में काम करने की नई योजना सफल हो सकती है।
.jpg)