Astrology : आज का राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। किसी नए पद की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी यदि एकाग्र होकर अध्ययन करें तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। किसी विरोधी की बातों में आने से बचें। छोटी योजनाओं से भी अच्छा लाभ होगा। व्यापार में प्रगति के संकेत हैं, परंतु संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

वृष राशि वालों के मन में आज प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। वाणी की मधुरता से आप लोगों का दिल जीत लेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर नाम कमा सकते हैं। कोई राजनीतिक मामला परेशानी दे सकता है। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में सफलता पाएंगे और मनोरंजन के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि के जातकों को आज धैर्य और संयम से कार्य करना होगा। कारोबार में किसी बड़े जोखिम से बचें। कार्यों में स्पष्टता बनाए रखें। सरकारी योजनाओं से लाभ होगा। कार्यस्थल की समस्याएं दूर होंगी। माता-पिता की सेवा करने से मन को सुकून मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता आज बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। बच्चों के लिए उपहार खरीद सकते हैं। धन वृद्धि होगी और खोई हुई कोई वस्तु मिलने की संभावना है। नया वाहन खरीदने का भी योग है।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज नौकरी में सफलता के योग हैं। मनपसंद कार्य मिलेगा और मेहनत से ऊंचा मुकाम प्राप्त करेंगे। नए शुभचिंतक बन सकते हैं। विरोधियों की बातों में न आएं। कोई सरकारी मामला तनाव दे सकता है, इसलिए समय पर निपटाएं।

कन्या राशि के जातकों के कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। पुराने लेनदेन को निपटाना पड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। मन की इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी।

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से शुभ रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। मन की इच्छा पूरी होगी। आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दें। परिवार में चल रही अनबन बातचीत से सुलझ जाएगी।

वृश्चिक राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण आज खुशनुमा रहेगा। सबको साथ लेकर चलने में सफलता मिलेगी। किसी की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा न करें। सहयोगी मदद करेंगे। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाएं।

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी और पदोन्नति के योग हैं। किसी मित्र की वजह से कुछ बाधा आ सकती है। किसी बड़े कार्य की शुरुआत का उत्तम समय है। भाई-बहनों से विचार-विमर्श करके निर्णय लें। अविवाहित जातकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश संभव है।

मकर राशि के जातक आज रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जरूरतमंदों की सहायता करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ें। परिवार के साथ समय बिताकर उनके मन की दुविधा दूर करें।

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। विरोधियों को पहचानें और अजनबी की बातों में न आएं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से सफलता मिलेगी।

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आएगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सहयोगियों का साथ मिलेगा। वाणी में संयम रखें और अफवाहों पर विश्वास न करें। परिवार में विवाह संबंधी अड़चनें दूर होंगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post